नई दिल्ली

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आज से सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वैक्सीनेशन मिलेगा। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अब लोग बिना रजिस्ट्रेशन के भी दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक वैक्सीनेशन लगा सकते हैं। 5 बजे तक ही पहले यह लोग टीका लगवा सकते थे।

Navbharat Times 7 दिल्ली में आज से मिलेगा 12 घंटे वैक्सीनेशन, बिना रजिस्ट्रेशन के भी लगा सकते हैं टीका

सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वैक्सीन लगवा सकते हैं

सोमवार से दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कम-से-कम 6 साइट हर वैक्सीनेशन सेंटर पर जारी किया जायेगा। दिल्ली में पहले वैक्सीनेशन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाता था, जिसे बढ़ाकर आज से सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया गया है।

बिना रजिस्ट्रेशन वाले दोपहर 3 से रात 9 बजे तक टीका लगवा सकते हैं

बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोग दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच अस्पतालों में जाकर वैक्सीनेशन लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली में 18 मार्च को वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए दो अलग-अलग आदेश जारी किया था, जो आज से लागू होगा। पहले आदेश के अनुसार, सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोगों को टीका लगेगा। दूसरे आदेश के अनुसार 200 वैक्सीनेशन का स्लॉट एक साइट पर करने को कहा गया है, जो पहले एक साइट पर 100 था।

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.