सरकारी स्कूलों में भी लगेंगे कोरोना के टीके
कोरोना से बचाव के लिए सोमवार से बड़े स्तर पर 18 से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण शुरू होगा। टीके के लिए प्रशासन ने शनिवार को निगम और दिल्ली सरकार के स्कूलों को चिन्हित किया है ।77 सरकारी स्कूलों में टिको का इंतजाम किया गया है। प्रशासन का कहना है कि उन्हीं लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिन्होंने कोविन एप पर पहले से पंजीकरण किया होगा। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए टीका लगाया जाएगा।
#CoronaVaccine: दिल्ली में अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगे कोरोना के टीके, 77 सरकारी स्कूलों में सोमवार से टीका लगाने के लिए इंतजाम। ये सभी नज़दीकी अस्पताल से अटैच होंगे।
— NBT Dilli (@NBTDilli) May 2, 2021
इन स्कूलों को बनाया गया सेंटर
1. सर्वोदय बाल विद्यालय, साढे चार पुश्ता सोनिया विहार।
2. सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर-2, घोंडा।
3. पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्कूल, सभापुर।
4. सर्वोदय बाल विद्यालय, गली नंबर-20 मुस्तफाबाद
5. पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रतिभा स्कूल, जौहरीपुर।
6 . सर्वोदय बाल विद्यालय, न्यू अशोक नगर नजदीक मेट्रो स्टेशन।
7 . पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्कूल, गाजीपुर गांव।
8 . पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्कूल, गुरु राम दास नगर।
9 . पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्कूल, त्रिलोकपुरी-27 ब्लाक।