दिल्ली में अधिक छूट के साथ लॉकडाउन जारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अन्य गतिविधियों में अधिक छूट के साथ लॉकडाउन दिल्ली में जारी रहेगा। ऑड-ईवन के आधार पर बाजार और मॉल को खोले जायेंगे ,दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ सेवाएं फिर से शुरू की जाएगी , दिल्ली में पिछले 24 घंटे में क़रीब 400 केस आए हैं और पॉजिटिविटी रेट क़रीब 0.5% रह गया है। निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी। दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है।
Lockdown will continue with more relaxation in other activities. Markets, malls to be opened on odd-even basis: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/W75QuXMliJ
— ANI (@ANI) June 5, 2021
मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर खुलेगा
दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। बाज़ार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है।
सरकारी दफ़्तरों में ग्रुप ए ऑफिसर करेंगे काम
सरकारी दफ़्तरों में ग्रुप ए ऑफिसर 100% और बाकी इसके नीचे वाले 50% ऑफिसर काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में 100% कर्मचारी काम करेंगे ,विशेषज्ञों के साथ बात करके ये तय किया गया है कि अगली वेव की 37,000 केसों का पीक मानकर तैयारी शुरू की जाए। 420 टन ऑक्सीजन की स्टोरेज क्षमता तैयार की जा रही है। 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं और 64 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं