दिल्ली के चिड़ियाघर में शनिवार से स्लॉट के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले मिलेगा पर्यटकों को प्रवेश। दोपहर से पहले और बाद वाले दोनों स्लॉटों में यह नियम लागू किया जायेगा और इसी के साथ ही पर्यटकों की संख्या भविष्य में तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार करने पर भी सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है।

Images दिल्ली के चिड़ियाघर में आज से आधा घंटा पहले मिलेगा पर्यटकों को प्रवेश, एक बार में पांच हजार पर्यटक कर सकेंगे एंट्री

दिल्ली के चिड़ियाघर में लोगों के भीड़ को सीमित करने के लिए दो स्लॉट में पर्यटकों के प्रवेश का समय निर्धारित किया गया हैं इसके तहत सुबह 8 बजे से 12 बजे तक पहला स्लॉट हैं और दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दूसरा स्लॉट रखा गया है। केवल 1500 पर्यटकों को ही प्रत्येक स्लॉट में एंट्री दिया जा रहा है जिससे चिड़ियाघर के अंदर शारीरिक दूरी का पालन हो सके और अधिक भीड़भाड़ न हो।

प्रशासन ने इसे देखते हुए पर्यटकों की परेशानी कम करने के लिए यह तय किया हैं की स्लॉट के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही पर्यटकों प्रवेश दिया जायेगा।

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.