होली में अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में बुधवार को मामूली सुधार हुआ हैं सुबह 7 बजे 202 AQI दर्ज किया गया हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को 244 AQI दर्ज किया गया हैं जो की खराब श्रेणी में था। मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और तेज़ हवाएँ चली जिस कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई।

F9914804 8C4A 11Eb Bc54 8663D0Ce1577 1616554260542 दिल्ली में बारिश से मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत, प्रदूषण भी होगा कम

कुलदीप श्रीवास्तव आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार से तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि होली के आसपास, अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है।

दिल्ली के सफदरजंग मौसम स्टेशन पर मंगलवार को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो की सामान्य से 29.6 डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि, न्यूनतम तापमान मौसम के लिए उच्चतम रिकॉर्डिंग था। न्यूनतम तापमान मंगलवार को 21.5 डिग्री सेल्सियस था, जो की सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.