बेटी ने लगाया पिता और परिवार वालों पर मां को जान से मारने की कोशिश का आरोप

 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज इलाके से महिला को जलाकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला की बेटी ने अपने पिता और उनके परिवार वालों के खिलाफ यह आरोप लगाया है।

 

आपसी विवाद को समझाने पहुंचेगी ससुराल

 

बताते चलें कि 40 वर्षीय सविता और उसके पति किरनपाल सिंह के बीच बहुत पहले से आपसी विवाद था। आज सुबह ही अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ सविता विवाद के समझौते के लिए कानपुर से ससुराल गई थी और वहां वह आग से झुलस गई। 

 

महिला की हालत गंभीर

 

महिला की बेटी ने पिता और उसके घर वालों पर तेल छिड़ककर मां को जलाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर, मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Leave a comment