बेटी ने लगाया पिता और परिवार वालों पर मां को जान से मारने की कोशिश का आरोप
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज इलाके से महिला को जलाकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला की बेटी ने अपने पिता और उनके परिवार वालों के खिलाफ यह आरोप लगाया है।
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
आपसी विवाद को समझाने पहुंचेगी ससुराल
बताते चलें कि 40 वर्षीय सविता और उसके पति किरनपाल सिंह के बीच बहुत पहले से आपसी विवाद था। आज सुबह ही अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ सविता विवाद के समझौते के लिए कानपुर से ससुराल गई थी और वहां वह आग से झुलस गई।
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports
महिला की हालत गंभीर
महिला की बेटी ने पिता और उसके घर वालों पर तेल छिड़ककर मां को जलाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर, मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।