Maruti baleno new best car
Maruti baleno new best car

Maruti Baleno Best Car: मिडिल क्लास परिवारों के लिए कार बहुत ही महत्वपूर्ण चीज़ होती है। जिस तरह 90 के दशक में बजाज फेमस था अब वैसे ही एक छोटी चार पहिए वाली गाड़ी फेमस हो गई है। यकीनन हर परिवार के लिए अब कार एक बहुत जरूरी वस्तु हो गई है, आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे बताएंगे जिसे बच्चे बूढ़े काफी पसंद करते है. लोग इसे कितना पसंद करते है इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते है कि लॉन्चिंग के 4 साल के अंदर इसकी 6.5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर गयी। इंडियन मार्किट में ये प्रीमियम कार साल 2015 में लॉन्च की गयी थी। मार्केट में कारो की बिक्री में काफी कंपीटीशन है बावजूद इसकी खूब बिक्री हो रही है इस खबर के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी देंगे।जानने के बाद आप इसके फैन हो जाएंगे

इसके शानदार फीचर्स

1.अट्रैक्टिव लुक

इसका जो इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन आपको अट्रैक्टिव लगेगा इसमें आपको 3-डी ग्राफिक डिजाइन के साथ बोल्ड ग्रिल, नया बंपर, प्रिसिशन कट ड्यूल-टोन अलॉय वील्ज, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प और एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प कार के ओवरऑल लुक को काफी अट्रैक्टिव बनाते हैं।

2.स्पेस और कम्फर्ट

बुलेनो की लम्बाई 3998 mm ,745 mm, ऊंचाई 1510mm, वीलबेस 2,520mm और बूट स्पेस 339 लीटर है।इस कार में आसानी से पांच लोग बैठ सकते हैं। इसमें रियर सीट्स कंफर्टेबल हैं और इसमें काफी जगह भी है। बलेनो में कैबिन स्पेस, ज्यादा बूट स्पेस और कम्फर्टेबल होने की वजह से ये फैमिली के साथ लंबी दूरी की यात्रा तय करती है। यानी अब परिवार के साथ कही भी कभी भी गुमने जा सकते है।

3. इंजन

बेलेनो में इंजन तीन ऑप्शन में मिलते है ये तो आपको पता ही होगा अगर आप इसके कस्टमर होगे तो.इंजन की बात करें तो आपको इसमें एक 1.2-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल, दूसरा स्टैंडर्ड 1.2-लीटर पेट्रोल और तीसरा 1.3-लीटर डीजल इंजन मिलता है। ये तीनों इंजन के साथ साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है। आपको इसमें स्टैंडर्ड 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इंजन के लिए आपको इसमें तीन ऑप्शन मिलता हैं।

मारुति बलेनो की कीमत

मारुति बलेनो की क़ीमत ₹ 6.42 लाख से शुरू होती है और ₹ 9.60 लाख (औसत एक्स-शोरूम) तक जाती है। बलेनो 9 वेरीएंट्स में उपलब्ध है। बलेनो टॉप मॉडल की क़ीमत पेट्रोल में ₹ 9.60 लाख है। बलेनो बेस मॉडल की कीमत सीएनजी में ₹ 8.28 लाख है। वहीं बलेनो के ऑटोमैटिक वर्ज़न की शुरुआती क़ीमत ₹ 7.76 लाख है।

मध्य प्रदेश से पेशेवर लेख लेखक, खबरो का भंडार लेते हुए सटीक रीसर्च के साथ हाजिर.

Leave a comment