26 जनवरी से 31 जनवरी तक लाल किला प्रागंण में दिखेगा मिनी इंडिया का झलक 

दिल्लीवालों के लिए 26 जनवरी के मौके पर हैं खुशखबरी अब वो इस वीक एंड पर मिनी भारत की झलक देख सकते हैं। दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को संस्कृति, कला और खान-पान से रूबरू होने का मौका मिलेगा।दिल्ली के लाल किला में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक मिनी इंडिया का झलक दिखेगा।

लाल किला प्रागंण में आयोजित हुआ Bharat Parv 2023

दिल्ली में 26 जनवरी से छह दिवसीय कार्यक्रम ”भारत पर्व” केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय लाल किला प्रागंण में आयोजित करने जा रहे है। इस वीक एंड पर दिल्लीवासियों को लाल किला प्रागंण में मिनी भारत की झलक दिखेगी और विभिन्न राज्यों की खान-पान, संस्कृति और कला से रूबरू होने का मौका मिलेगा और दर्शकों को इस कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस परेड़ की झाकियां देखने को भी मिलेंगी।

‘ भारत पर्व ” कार्यक्रम में देखिये क्या हैं खास 

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक मंडलों और क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ मिलकर ” भारत पर्व ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट, भारतीय शिल्प बाजार, सांस्कृतिक प्रदर्शन और 65 हस्तकला स्टाल दर्शकों को देखने को मिलेगा।

Timing: दिल्ली-NCR में दर्शक सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक इस कार्यक्रम में घूम सकते हैं।

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment

Cancel reply