कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे हैं हादसे

लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार को कई हादसे हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि 20 लोग घायल हुए थे और दो लोगों ने अपनी जान गवाँ दी थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर दृश्यता कम हो जाने के कारण ऐसे मामले आए दिन देखने को मिलते हैं।

पालन करें वरना होगी कार्यवाई

इस स्तिथि से बचने के लिए एक नया नियम लागू किया गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने फैसला लिया है कि एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को आगामी 15 दिसंबर से 15 फरवरी 2021 तक के लिए घटा दिया जाएगा। वाहनों की स्पीड 20 से 25 फीसदी कम की जाएगी। नियम का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

यह होगी अधिकतम गति सीमा

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी और भारी वाहनों की 80 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया जाएगा।

Leave a comment