UP की ज़िद्दी दुल्हनियां ने रुकवाई विदाई

भारत में शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में एक ऐसी अजीबो-गरीब शादी हुई है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। इस शादी के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

सेंटर के बाहर दूल्हा संग बरात भी करती रही 3 घंटों तक इंतजार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ऐसी शादी हुई है, जहाँ दुल्हनियां शादी के बाद विदा होकर सुसराल जाने के बजाय 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने सीधे exam सेंटर पहुँच जाती हैं। इस दौरान दूल्हा सहित अन्य बराती सेंटर के बाहर 3 घंटों तक दुल्हनियां का इंतजार करते रहते हैं।

12वीं की परीक्षा देने के लिए ज़िद्दी दुल्हनियां ने रुकवाई विदाई

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई इस शादी के दुल्हनियां का नाम आशा कुशवाह हैं जो की बरौली अहीर के सेमरी की रहने वाली हैं।

आशा की आज शादी और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षा दोनों ही थी, ऐसे में सुबह सात फेरे लेने के बाद विदा होकर सुसराल जाने के बजाय वो 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने सीधे सेंटर पहुँच गई।

दुल्हन की जिदे के आगे झुके घराती-बराती

किसी बात की भी परवाह किए बिना आशा ने साफ कह दिया कि वह बिना परीक्षा दिए ससुराल नहीं जाएगी और जिद कर दिया की वो 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने सीधे सेंटर जायेगी।

अंत में दुल्हन की जिद के आगे घराती और बराती दोनों ही झुक गए और सजी-संवरी नई नवेली दुल्हनियां को परीक्षा दिलाने के लिए दूल्हा और ससुराल वालें सेंटर पर आ गए और 3 घंटो तक बाहर इंतेज़ार करते रहे।

 

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.