दिल्ली में युवक को गोली मारकर बदमाशों ने किया लूटपाट

दिल्ली में मंगलवार की रात अलीपुर इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी हैं। युवक को गोली मारने के बाद बदमाशों ने लूटपाट किया। पीड़ित का मोबाइल, पर्स और बाइक लूट कर बदमाश फरार हो गए थे।

मोबाइल, पर्स, बाइक लूट हुए बदमाश फरार

पुलिस के अनुसार अभिमन्यु अपने दोस्त अभिषेक के साथ खेड़ा कलां इलाके में घूम रहा था, उसी दौरान 2 युवक पैदल आए और बंदूक की नोक पर अभिमन्यु से फोन, पर्स और बाइक छीन लिया था। अभिमन्यु ने उनका पीछा किया तो, बदमाश लौट कर आए और अभिमन्यु के पैर में गोली मार दी।

अस्पताल में भर्ती हुए पीड़ित

तब फटाफट अभिषेक ने अपने दोस्त अभिमन्यु को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं और बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।

 

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.