दिल्ली के इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर गंदगी फैलाने वाले हो जाए सावधान

दिल्ली के इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर कृपया कचरा न फेंके नहीं तो आपको भी भारी जुर्माना लग सकता हैं। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और उनके आसपास के इलाकों में गंदगी फैलाने वालों पर और अवैध तौर पर सामान बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चालू किया हैं।

NDMC ने रविवार से इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और उनके आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक स्वच्छता को बनाए रखने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

NDMC की टीमों ने इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और आसपास के क्षेत्रों में रविवार से खुले में कचरा फेंकने वालों के चालान काटने की शुरूआत कर दी है।

गंदगी फैलाने पर इन लोगों का कभी भी कट सकता है चालान:-

  • सार्वजनिक स्थानों की विरूपता करने वाले,
  • अतिक्रमण करने वाले,
  • गंदगी फैलाने वाले,
  • थूकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हैं

NDMC ने इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य, प्रवर्तन और सुरक्षा विभागों की समर्पित टीमों को भी शामिल किया हुआ है।

इस अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का उद्देश्य इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और उसके आसपास के क्षेत्रों को साफ रखना है और विक्रेताओं को अवैध रूप से सामान बेचने या सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने देना है।

 

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.