लखनऊ के केजीएमसी में चल रहा था कोरोना का इलाज 

 

दिल्ली के एक निजी अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को एक खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि कोरो ना पॉजिटिव मरीज़ का सफल फेफड़ा प्रत्यारोपण किया गया। उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी गंभीर फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित 31 वर्षीय व्यक्ति कुछ महीने पहले Covid 19 पॉजिटिव पाया गया था। उसका इलाज लखनऊ के केजीएमसी में कराया जा रहा था।

 

डॉक्टर उसे दिल्ली ले गए

 

गंभीर फेफड़ों की बीमारी के कारण उसकी हालत नाजुक हो चुकी थी। डॉक्टर उसे दिल्ली ले गए, जहां जांच के बाद पता चला कि उसके फेफड़े पूरी तरह खराब हो चुके हैं। ट्रांसप्लांट करने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचा था। 

 

डोनर को दो महीने करना पड़ा इंतजार

 

उन्हें जयपुर से डोनर तो मिल गया पर इसके लिए उन्हें दो महीने का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 10 घंटे सर्जरी के बाद उस व्यक्ति का सफल फेफड़ा प्रत्यारोपण किया गया।

Leave a comment