दिल्ली ncr के गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन की चार्ल्स कैसल सोसायटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काट लिया था। इसके के बाद एक और मामला सामने आया है। सेक्टर-23 संजयनगर स्थित ए ब्लाक के पार्क में खेल रहे पांचवीं कक्षा के छात्र के गाल और कान पर पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने काट लिया है।

 

150 टांके पड़े बच्चे को

घायल छात्र कुश उपचार के दौरान त्यागी सौ. बच्चे को 150 टांके स्वजन लगाए गए हैं। संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले सचिन त्यागी ने बताया कि मामला शनिवार शाम का है। उनका बेटा कुश त्यागी घर के सामने पार्क में खेल रहा था।

 

पार्क में लड़की ले कर घूम रही थी कुत्ता

पार्क में ही एक 15 वर्षीय किशोरी पिटबुल नस्ल के कुत्ते को टहला रही थी, कुत्ता किशोरी के हाथ से छूट गया और उसने कुश पर हमला कर दिया। उसने बुरी तरह से उसके गाल और कान पर काटा। पार्क में मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाया। लहूलुहान हालत में उसे कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे 150 टांके लगाए गए। खाना खाने में दिक्कतः पीड़ित छात्र कुश त्यागी को घटना के बाद खाना खाने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में उसको पेय पदार्थ ही देने की सलाह चिकित्सकों ने दी है। मामले में मधुबन-बापूधाम थाने में ललित त्यागी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

 

 

नगर निगम ने लगाया मृतक पर जुर्मानाः

 

नगर निगम ने इस मामले में कुत्ता पालने वाले सुभाष त्यागी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया है। उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सभाष त्यागी ने नगर निगम से अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण नहीं कराया है। उधर, पुलिस जांच में पता चला कि सुभाष त्यागी की आठ-दस दिन पूर्व मृत्यु हो चुकी है। डा. अनुज कुमार सिंह का कहना है कि घर पर सुभाष त्यागी नाम लिखा था। मौके पर कोई मिला नहीं था। लेकिन उनकी मृत्यु की जानकारी नहीं थी। अब मौजूदा मालिक से जुर्माना राशि वसूल की जाएगी।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment