दिल्ली समेत पूरे भारत में अब ठंड बढ़ रही है

राजधानी दिल्ली समेत पूरे भारत में अब ठंड बढ़ रही है। ठंड अब बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक यानी कि 17 नवंबर के बाद न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हवाएं तेजी से बह रही है इस वजह से और अधिक ठंड लग रही है।

 2 से 3 दिनों बाद न्यूनतम तापमान और अधिक कम होगा

बताते चलें कि इन सब के बीच अभी भी दिल्ली के नागरिकों को प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली है। यह चिंता का विषय है। तेज हवा के बावजूद भी प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में 2 से 3 दिनों बाद न्यूनतम तापमान और अधिक कम होगा। वहीं, अधिकतम तापमान में अभी बहुत अधिक कमी की संभावना नहीं है।

प्रदूषण बढ़ता जा रहा है 

पराली का धुआं लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। पराली प्रदूषण बढ़कर 24% हो गया है। रविवार को छह राज्यों में 3245 जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। वहीं आज बीएस-3 पेट्रोल (BS-III Petrol) और बीएस-4 (BS-IV Diesel) डीजल चार पहिया वाहनों पर सोमवार से प्रतिबंध हटा लिया है।

Leave a comment