दिल्ली-NCR में फिर बढ़ी ठंड, 4.1 डिग्री तक पहुँचा न्यूनतम तापमान, शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा – IMD

दिल्ली-NCR में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण एक बार फिर से ठंड ने वापसी की है। दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा और तेज़ हवा चलने के कारण सुबह-शाम ठंड से ठिठुरन भी बढ़ेगी।

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि मुंगेशपुर और लोदी रोड में 4.6 डिग्री सेल्सियस और जाफरपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

29 जनवरी को दिल्ली-हरियाणा में बारिश की हैं संभावना – IMD

दिल्ली में 2 दिन पहले तक 10 डिग्री से ऊपर चल रहा न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 तक पहुंच गया हैं । मौसम विभाग ने 28 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने के कारण दिल्ली-NCR समेत चंडीगढ़, हरियाणा में 29 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। हालाँकि, दिल्ली के मुकाबले में NCR में ठंड से थोड़ी राहत हैं, गुरुग्राम में 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान, 9.1 डिग्री सेल्सियस फरीदाबाद में, गाजियाबाद में 8.3 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं।

दिल्ली में आज 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।

Shikha KarnSenior Editor

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment

Cancel reply