दिल्ली में तेजी से हो रहा Ashram Flyover के एक्सटेंशन का काम

दिल्ली-NCR के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण फ्लाईओवर ‘आश्रम फ्लाईओवर’ (Delhi Ashram Flyover) को बंद हुए एक महिना होने जा रहा है। आश्रम फ्लाईओवर को DND फ्लाइवे यानी (Delhi Noida Direct Flyway) से जोड़ने का काम किया जा रहा हैं ।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को इस Flyover के बने से मिलेगा traffic जाम से छुटकारा

इस फ्लाईओवर के बंद होने से दिल्ली से नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) और सराय काले खां (Sarai Kale Khan) की तरफ़ लगातार जाम की स्थिति बनी हैं, और इस रूट से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

15 फरवरी से खुलेगा यह फ्लाईओवर

आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का काम तेजी से चल रहा है इसलिए अब दिल्ली-NCR के लोगों को जल्दी ही इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। विभिन्न diversion होने के बाद भी यहाँ बहुत ट्रैफिक जाम लगता हैं।

95 प्रतिशत काम हुआ पूरा

दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन प्रोजेक्ट से जुड़े पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और उम्मीद हैं की 15 फरवरी से 20 फरवरी तक लोगों के आवागमन के लिए इसे खोल दिया जायेगा।

6 Lane की है सड़क.

यह पूरी नई लिंक 6 लेन की बनाई गई है, जिसमें 3 दिन आश्रम से डीएनडी जाने के लिए है और तीन लाइन डीएनडी से आश्रम आने के लिए सड़क निर्माण करवाया जा रहा है. यह निर्माण पूरा होते ही बिना किसी जाम के लोग नोएडा में प्रवेश और एग्जिट कर पाएंगे.

PWD अधिकारियों के अनुसार फ्लाईओवर के पिलर और गार्डर से संबंधित 90 प्रतिशत से अधिक का काम पूरा हो चुका है, और जो थोड़ा काम बचा है, उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment