मॉनसून के समय घूमने का मन किसका नहीं करता। खासकर ऐसे मौसम में पानी वाली जगह जैसे नदीं या झील घूमना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। तो इस वीकेंड के लिए हमारे पास कुछ ऐसी ही जगहों की लिस्ट है।

दिल्ली-एनसीआर में रहकर परिवार या दोस्तों संग आप इन बेहतरीन झील जाकर बारिश का मजा दौगुना कर सकते हैं। यहां घूमना बजट फ्रेंडली भी है। तो आईए देखें कौन सी हैं ये जगहें-

संजय झील (Sanjay Lake)

पूर्वी दिल्ली में बसा यह झील पूरी तरह से मानवनिर्मित है। मयूर विहार, त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी से घिरा यह लेक बेहद शांति और सुकून से भरा है। परिवार और बच्चों के साथ आप यहां घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

 

Bird flu: Delhi's Sanjay Lake declared 'alert zone' after 17 more ducks  found dead

 

नैनी झील (Naini Lake)

उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन में स्थित नैनी झील में नौका विहार आकर्षण का मुख्य केंद्र है। स्थानीय लोगों के बीच यह स्थान काफी लोकप्रिय है। आप भी वीकेंड में यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Delhi: Boating facility to start at Model Town's Naini Lake from November  20 | City - Times of India Videos

 

दमदमा झील (Damdama Lake)

नई दिल्ली से दमदमा झील की दूरी करीब 64 किलोमीटर है। मॉनसून के समय लगभग 3 हजार एकड़ में फैले दमदमा झील में पक्षियों की सबसे ज्यादा प्रजातियां नजर आती है।

अरावली की पहाड़ियों से घिरे इस झील पर आप सुंदर तस्वीरें भी खींच सकते हैं। यहां पर रॉक क्लाइम्बिंग और नौका विहार की सुविधा भी है।

Shrunk to 300-metre, Damdama lake in Sohna to be restored by July end -  Hindustan Times

 

भारद्वाज झील (Bhardwaj Lake)

दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित यह झील असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य की घनी जंगलों के बीच में मौजूद है। पथरीली चट्टानों से घिरी यह झील साइकिलिस्ट और ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

सुल्तानपुर झील (Sultanpur Lake)

अगर आप हरियाली के साथ-साथ पक्षी प्रेमी भी हैं तो यह जगह बेसक आपके लिए ही है। यह झील हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य के पास मौजूद है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 34 किलोमीटर है।

Sultanpur Bird Sanctuary | Delhi Tourism | Mystic India Tour

सुल्तानपुर झील में आपको पक्षियों के विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेगी। वीकेंड में परिवार के साथ शांति के पल गुजारने आप यहां जा सकते हैं।

Sultanpur Bird Sanctuary (Gurgaon) - Timings, Ticket Price, Best Time

द लॉस्ट झील (The Lost Lake)

शहर से दूर यह जगह एकांत और शांति प्रिय लोगों के लिए बेहचरीन विकल्प है। यही कारण है कि यहां प्रेमी जोड़े सबसे ज्यादा आते हैं। पिकनिक स्पॉट के तौर पर भी यह झील काफी प्रसिद्ध है। गुड़गांव स्थित द लोस्ट झील की दूरी दिल्ली से लगभग 52 किलोमीटर है। यहां जाते वक्त आप खाना और पानी का इंतजाम अपने साथ लेकर ही जाए। क्योंकि गिनी चुनी दुकाने ही आपको नजर आएंगी।

THE LOST LAKE (Gurugram (Gurgaon)) - What to Know Before You Go

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment