दिल्ली में IMD के अनुसार आज फिर चलेंगी ठंडी हवा
दिल्ली-NCR में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को सर्द हवाओं के चलने की संभावना हैं। दिल्ली में आज आज फिर ठंडी हवा का दौर शुरू होगा और फिर ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी, हालाँकि अब दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है।
जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव-IMD
Automotive News Exclusive For You. 🚘 👇
IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई है, लेकिन फिर से ठंडी हवा के चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना हैं।
दिल्ली में शुक्रवार को धूप खिलने और हवा के नहीं चलने के कारण 24.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया हैं।
Delhi - NCR Don't Miss 📰 🙏
Hyperlocal News reports