दिल्ली में एक प्रेम प्रसंग के चलते लड़का-लड़की ने 16 मार्च को भागकर शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों पुलिस चौकी में पेश हुए जहाँ लड़की ने अपनी मर्जी से शादी की बात कबूली। पर यह बात लड़की के रिश्तेदारों इतनी नागवार लगी की उन्होंने लड़के की गली पर ही हमला कर दिया।

खबर के मुताबिक शादी के बाद जब लड़का-लड़की के शादी की बात लड़की के घर वालों को पता चली तो लड़कि के रिश्तेदरों ने लड़के के घर रात करीब 11 बजे पूरी गली पर ही हमला बोल दिया। इस बीच रिश्तेदारों द्वारा गली में मौजूद सामान, बाइक, स्कूटी को नुकसान पहुंचाया गया।

हमले के बाद से ही गली में रहने वाले करीब 50 परिवार दहशत में है। जब लोगों द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने फौरन फोर्स की तैनाती लोगों की सुरक्षा के लिए कर दी है। पुलिस के मुताबिक इलाके में तनाव के चलते आईटीबीपी जवानों को की तैनाती कर दी गई है।

Leave a comment