Latest gas Price

गैस की कीमतों में आंकी गई भारी गिरावट, आगे अधिक गिरावट के आसार

Latest Gas Price: एक लंबे अरसे बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की कीमत में काफी राहत देखने को मिली है। बहुत समय से गैस सिलेंडर की कीमत आसमान को छू रही थी। बीते दिनों देश की बड़ी तेल कंपनियों ने घरेलू अथवा अन्य कामों में उपयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर कम कीमत में उपलब्ध हो पाएगा।

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट

आपकी जानकारी के लिए बता देगी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बीते कुछ समय से गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 4 महीनों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत ₹275 तक गिरी है। राजधानी दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कीमत में 115.5 रुपए की गिरावट देखने को मिली। साथ ही मुंबई में 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये और चेन्नई में 116.5 रुपये की कटौती हुयी है।

घरेलू गैस में नहीं हुआ कोई बदलाव

कमर्शियल गैस सिलेंडर के अलावा घरों में उपयोग होने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत मे कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला। आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ था। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत लगातार सात महीने से घट रही है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। हालांकि नए साल के मौके पर देश की तेल कंपनियों से खुशखबरी मिलने की उम्मीद लगा सकते है।

मध्य प्रदेश से पेशेवर लेख लेखक, खबरो का भंडार लेते हुए सटीक रीसर्च के साथ हाजिर.

Leave a comment