दिल्ली में रविवार को इन बजारों में मिलते हैं आधे से भी कम दाम में समान

दिल्ली एक ऐसी जगह है जहाँ आपको शॉपिंग के लिए ढेर सारे विकल्प मिलते हैं। राजधानी दिल्ली में कई ऐसी जगह हैं, जो बेहद पॉकेट-फ्रेंडली हैं, इसलिए आपको बजट की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

दिल्ली में रविवार को ऐसे बाजार लगते हैं, जहां आम आदमी आधे से भी कम दाम में अच्छीखासी शॉपिंग कर सकता हैं। इन मार्केट में महिलाएँ अपने लिए काफी सस्ते दामों में कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, खरीद सकती हैं, तो वहीं, कुछ बाजारों में कपड़े, इलेक्ट्रिक सामान, हेंडीक्राफ्ट भी काफी सस्ते दामों में मिलते हैं।

आइए हम आपको बताते हैं इन बजारों के बारे में…

1. जनपथ बाजार (Janpath Market) 

समय – सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक और रविवार को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक।

यहाँ आप कृत्रिम आभूषण, पश्चिमी वस्त्र, जूते, प्राचीन वस्तुएँ, हस्तशिल्प, पेंटिंग और चमड़े की वस्तुएँ खरीद सकते हैं, यहाँ वस्तुएँ INR 150 से शुरू होती हैं।

2. दिल्ली खान मार्केट (Delhi Khan Market)

समय – रविवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 10:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है

यहाँ आप वस्त्र, किताबें, जीवन शैली की वस्तुएं, सौंदर्य प्रसाधन, परिधान और दवाएं खरीद सकते हैं ।

3. चांदनी चौक Chandni Chowk 

समय – रविवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन सुबह 10 बजे से खुलते हैं

यहाँ आप कशीदाकारी बैग, अर्द्ध कीमती गहने, रेशमी और सूती कपड़े, किताबें, शादी के लहंगे और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीद सकते हैं। यहाँ वस्तुएँ INR 200 से शुरू होती है

4. दिल्ली हाट (Dilli Haat ) 

समय – सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है

यहाँ आप कलाकृतियाँ, हस्तशिल्प, मिट्टी के बर्तन, पेंटिंग, कपड़े और फर्नीचर खरीद सकते हैं । यहाँ प्राचीन वस्तुओं की कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है

5. महिला बाजार (Mahila Bazar)

समय- रविवार को यह बाजार लगता है

यहाँ महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कपड़े खरीद सकती हैं। महिलाएं शॉपिंग के लिए यहाँ खूब आती हैं।

6. दरियागंज बुक मार्केंट (Daryaganj Book Market)

समय- रविवार को सुबह 9 बजे से बाज़ार खुल जाता है।

किताबों की 250 से अधिक दुकानें फुटपाथ पर दरियागंज बाजार से नेताजी सुभाष मार्ग तक लगी रहती हैं। यहां किताबें काफी सस्ती मिल जाती हैं।

7. करोल बाग (Karol Bagh)

समय – सोमवार को छोड़कर रोजाना सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है।

आप यहाँ पारंपरिक वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, सौंदर्य प्रसाधन, दुल्हन के वस्त्र, गैजेट और किताबें खरीद सकते हैं।वस्तुओं की कीमत INR 500 से शुरू होती है

8. सरोजिनी नगर बाजार (Sarojini Nagar Market)

समय – सप्ताह में सभी दिन सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है

यहाँ आप कपड़े, ज्वेलरी, जूते, बूट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, घरेलू सामान, बैग, बरतन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और भी कई चीज़े खरीद सकते हैं। वस्तुओं की कीमत INR 20 से शुरू होती है

9. पालिका बाजार (Palika Bazaar) 

समय – सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है।

यहाँ आप सीडी, कपड़े, परफ्यूम, एसेसरीज, फुटवियर और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। वस्तुओं की कीमत INR 200 से शुरू होती है

10. लाजपत नगर Lajpat Nagar (Central Market)

समय – सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है।

यहाँ आप परिधान, सहायक उपकरण, जूते, बैग, घर की साज-सज्जा और सजावट के सामान खरीद सकते हैं। वस्तुओं की कीमत INR 500 से शुरू होती है

 

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment