फेज चार में निर्माणाधीन तीन मेट्रो कारिडोर पर 12 इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें से नौ नए इंटरचेंज स्टेशन होंगे। तीन स्टेशनों पर वर्तमान समय में भी मेट्रो बदलने की सुविधा है। नए इंटरचेंज स्टेशन बनकर तैयार होने के बाद दिल्ली में 37 इंटरचेंज स्टेशन हो जाएंगे। इससे मेट्रो के दिल्ली में आवागमन की सुविधा और बेहतर व आसान हो जाएगी।

 

मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो में 28 इंटरचेंज स्टेशन हैं। जिसमें कश्मीरी गेट व राजीव चौक सबसे व्यस्त इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन हैं। इन दोनों स्टेशनों से सबसे अधिक यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, हौज खास, दिल्ली हाट आइएनए, कीर्ति नगर, इंद्रलोक, राजौरी गार्डन, आनंद विहार व नई दिल्ली प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों में से शामिल हैं।फेज चार में जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कारिडोर, तुगलकाबाद-एरोसिटी और मजलिस पार्क-मौजपुर कारिडोर का निर्माण चल रहा है। इसमें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कारिडोर सबसे बड़ा है। यह मजेंटा लाइन की विस्तार परियोजना है।

 

इस कारिडोर पर आठ स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा होगी।

जिसमें जनकपुरी पश्चिम व आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन भी शामिल हैं। जनकपुरी पश्चिम मेट्रो स्टेशन वर्तमान मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डन) और ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21-नोएडा/वैशाली) के साथ इंटरचेंज स्टेशन है। आजादपुर होगा तीन मेट्रो कारिडोर ट्रांजिट प्वाइंट जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कारिडोर पर आजादपुर में भी नया स्टेशन बनेगा। आजादपुर मौजूदा समय में येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) व पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) के साथ इंटरचेंज स्टेशन है।

 

फेज चार की परियोजना पूरी होने पर आजादपुर येलो व पिंक लाइन के अलावा मजेंटा लाइन के साथ ही इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा। कश्मीरी गेट के बाद यह दिल्ली मेट्रो का दूसरा स्टेशन होगा, जो तीन मेट्रो कारिडोर का ट्रांजिट प्वाइंट होगा। इसलिए फेज चार की परियोजना पूरी होने पर आजादपुर बड़े इंटरचेंज स्टेशन के रूप में उभर सकता है।

 

फेज चार में निर्माणाधीन तीन कारिडोर और उसकी लंबाई (किलोमीटर में)

कारिडोर लंबाई स्टेशन

तुगलकाबाद-एरोसिटी 12.62 15

जनकपुरी पश्चिम–आरके आश्रम 28.92 22

मजलिस पार्क-मौजपुर 12.55 8

कुल– 65.10 45

 

जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कारिडोर के इंटरचेंज स्टेशन-जनकपुरी पश्चिम, पीरागढ़ी, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश व आरके आश्रम।एरोसिटी-तुगलकाबाद कारिडोर के इंटरचेंज स्टेशनदिल्ली एरोसिटी, छतरपुर, तुगलकाबाद-मजलिस पार्क-मौजपुर के इंटरचेंज स्टेशनमौजपुर-बाबरपुर व मजलिस पार्क

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment