नई दिल्ली

कोरोना एक बार फिर तेज़ी से देश में बढ़ने लगा हैं। कोविड-19 के पिछले पांच दिनों में काई मामले सामने आये हैं। देश में 39,670 केस इस गुरुवार को मिले जो पिछले साल 28 नवंबर के बाद से सबसे अधिक है। पंजाब के अमृतसर में कोरोना के चलते नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। 230 केस यहां गुरुवार को मिले। वहीं बस सेवा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच बंद कर दी गई है।

दिल्ली में रिपोर्ट के अनुसार 80,253 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में की गई जिसमें से 607 मरीज में वायरस की पुष्टि की गई। इस बीच दिल्ली में 1 की मौत इस वायरस की वजह से हो गई। दिल्ली में जिस तेजी से कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसी तेजी से एक्टिव मामले भी बढ़ने लगे हैं। कोविड के 2,924 एक्टिव केस अब दिल्ली में हो गए हैं और एक बार फिर कंटेनमेंट जोन की संख्या भी दिल्ली में बढ़ने लगी है, अब कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ कर 647 हो गई है।

 

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment