दिल्ली में होली पर बढ़ रहा हैं तापमान 38 डिग्री सेल्सियस आज रहेगा तापमान लोगों के पसीने छूट सकते हैं। होली के बाद ही तापमान होगा कम और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, होली दहन पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभवाना है साथ ही मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और 16.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी पिछले 24 घंटों में 88 अधिकतम स्तर और 33 न्यूनमतम फीसदी पर रहा।

Images 43 14 दिल्ली में बढ़ रहा हैं तापमान 38 डिग्री आज रहेगा पारा, होली के बाद ही मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बर्फबारी होने की संभवाना है इसी कारण न्यूनतम तापमान में मैदानी इलाकों में गिरावट हो रही हैं। इसी वजह से दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही हैं जिस कारण सुबह के समय हल्की सर्दी का एहसास होता है। दिल्ली में यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी क्योंकि, सर्दी ने पूरी तरह से दिल्ली से विदाई ले ली है। रात के समय भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने की वजह से गर्मी महसूस होगा।

 

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल hello@delhibreakings.com पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.