दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 65 वर्षीय महिला की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार को एक 65 वर्षीय महिला कटा हुआ गला और बाएं पैर में जलन के साथ अपने घर में मृत पाई गई। यह महिला बुराड़ी के कमालपुर की रहने वाली थी। इस महिला का नाम रजवारी था।

Images 3 11 दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 65 वर्षीय महिला की किसी ने घर में गला काटकर हत्या कर दी

इस महिला के पुत्र ने पुलिस को बताया की वह और उसकी पत्नी शनिवार को खजूरी गए थे, जब वह रात में करीब 10 बजे अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी माँ रजवारी का किसी ने गला काटकर हत्या कर दिया हैं।

पुलिस के अनुसार रजवारी का हत्या करने वाला आरोपी उसे पहले से जानता होगा। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.